Friday 9 September 2011

सारे जहां से अच्छा..गुलिस्तां


सारे जहां से अच्छा..गुलिस्तां को क्या हुआ..
बताएं-
1. रिश्ते ही रिश्ते
अपने भारत में सबसे ज्यादा प्यारी चीज हैं हमारे रिश्ते। मां-पिता-बच्चे, चाचा-चाची, दादा-दादी, नाना-नानी, बुआ-फूफा, मामा-मामी, दीदी-जीजाजी, देवर-भाभी, मौसा-मौसी...रिश्तों की लंबी लिस्ट है हमारे यहां। सिर्फ अंकल-आंटी कहने से यहां बात नहीं बनती।
2. हम साथ-साथ हैं
भारतीय परंपरा में अभी भी संयुक्त परिवारों के लिए जगह है। माता-पिता अपने बच्चों ही नहीं, पोते-पोतियों (और मौका मिले तो पडपोते-पोतियों) तक की परवरिश करते हैं।
3. जश्न और उत्सवधर्मिता
कोई फर्क नहीं पडता कि क्या तारीख है, हमें तो जश्न मनाने का बहाना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई..सबके त्योहार मनाते हैं हम।
4. अतिथि देवो भव..
मेहमां जो हमारा होता है-वो जान से प्यारा होता है..., इस गीत का संदर्भ लें तो हम अपने घर ही नहीं, देश में भी आने वाले लोगों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोडते। आखिर ऐसा क्यों न हो, हमारी संस्कृति में अतिथि का स्थान देवतुल्य माना गया है।
5. मैं चाहे ये करूं-मैं चाहे वो करूं, मेरी मर्जी क्या यह कम खुशी की बात है कि हम एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में जी रहे हैं! पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने कहा था, डेमोक्रेसी इज द गवर्नमेंट ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल। यह बात हमारे लोकतांत्रिक देश पर पूरी तरह लागू होती है। हमें धर्म, शिक्षा, अभिव्यक्ति, एक से दूसरे स्थान पर जाने सहित कई अधिकार मिले हुए हैं।
6. विविधता में एकता
रंग-बिरंगी है संस्कृति हमारे देश की। इसीलिए तो कहा गया है, कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर बानी। लेकिन विविधताओं के बावजूद इस देश में एकता है।
7. बैंड बाजा बारात
इस रंगीन देश का हर आयोजन रंगीन है। जन्म, शादी व संस्कार...जिंदगी के हर पडाव पर मौज-मस्ती, धूमधडाका हमारी फितरत है।
8. प्रतिभाओं का देश
नए विचारों व प्रतिभाओं की भारत में कोई कमी नहीं। यहां के चुनिंदा दिमाग विश्व भर में अपने ज्ञान का परचम लहरा रहे हैं। कोई भी क्षेत्र हो, हमने हर जगह अपनी काबिलीयत प्रमाणित की है।
9. परोपकार है परमधर्म
दुख किसी का भी हो, हम उसमें शामिल होते हैं और मदद का हाथ आगे बढाने से पीछे नहीं हटते। पडोसी धर्म निभाना हो या सामाजिक धर्म.., इंसानियत अभी बाकी है यहां।
10. थोडे में गुजारा होता है
हम भारतीयों को मंदी का खतरा नहीं होता। हमें तो कबीरदास सिखा गए हैं, साई इतना दीजै जामे कुटुंब समाय, मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भूखा जाए..। कम से कम संसाधनों में जीने की जिद हम भारतीयों में पैदाइशी होती है।
अपने देश से प्यार है तो शिकायतें भी कम नहीं हैं हमें। जानें क्या-क्या हैं ये शिकायतें।
1. भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार का खेल
नौकरशाही से राजनीति तक, 2 जी से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक..भ्रष्टाचार की जडें यहां बहुत गहरी हो चुकी हैं। हजारों अन्ना हजारे आंदोलन करें, तब शायद बदलाव आ सके।
2. हॉरर किलिंग
आजादी के इतने वर्षो बाद भी जाति व गोत्र के नाम पर ऑनर किलिंग की घटनाएं हो रही हैं। विकास की राह में ऐसी बातें बहुत बडा रोडा हैं।
3. टैक्स की मार
आम जनता बढती महंगाई व टैक्स की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। आय पर टैक्स, बाहर खाने व सडक पर चलने का टैक्स..। हम भारतीयों की पूरी उम्र टैक्स चुकाने में ही खत्म हो जा रही है।
4. ट्रैफिक जाम
कितने फ्लाईओवर बनें, मेट्रो सेवाएं शुरू हों, सडकों पर भीड कम नहीं होती। घर से निकलने के बाद मालूम नहीं होता कि वापस कब लौटेंगे।
5. पर्यावरण की परवाह क्या
अपने घर में हम सफाईपसंद हैं, लेकिन बाहर कूडा फेंकने से बाज नहीं आते। प्लास्टिक व कचरा सडकों पर फेंकते हुए हमारे हाथ नहीं कांपते।
6. अजब लोकतंत्र की गजब व्यवस्था
आजादी के इतने वर्षो बाद भी गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी के अलावा आतंकवाद, जाति-धर्म जैसे बडे कारण हमें चिंतित करने को काफी हैं। लोकतंत्र राजनेताओं की बपौती हो चुका है। हम यही सोचकर खुश हैं कि लोकतंत्र में हैं और व्यवस्था तो खैर..रामभरोसे है।
7. विरोधाभासों का देश
एक ओर मॉल्स-मल्टीप्लेक्सेज तो दूसरी ओर न्यूनतम पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक नहीं, एक ओर स्वयंवर, दूसरी ओर बलात्कार व दहेज-प्रथा, एक तरफ आस्था, दूसरी ओर अंधविश्वास, एक ओर विकास के नारे व दावे, दूसरी ओर कई गांवों में प्राथमिक शिक्षा व स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं..।
8. सिर्फअपनी मर्जी
आजादी का नकारात्मक पहलू यह है कि हम अपनी मर्जी को बहुत महत्व देने लगे हैं। अनुशासन व समय की पाबंदी का हमें खयाल नहीं है। सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग करना हमें जन्मसिद्ध अधिकार लगता है।
9. गिले-शिकवे का देशअंत में एक बात हम सभी पर लागू होती है। हम व्यवस्था में सुधार तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए पहलकदमी नहीं करना चाहते। भगत सिंह, अन्ना हजारे तो हम चाहते हैं लेकिन अपने नहीं-पडोसी के घर में