Monday 24 October 2011

आंसुओ की आहट


मुस्कुराहटो में भी आंसुओ की आहट हैं ,
 ये निगाह उनको छिपाने की कोशिशो में हैं ,
कब तलक छिपेगा गम का दरिया ,
 वो तो अब पलकों के किनारों पर हैं
आखें नम हो तो मुस्कराहट कैसी ,
 दिल का दर्द चेहरे की रहगुजर में हैं
पनाह मिलती नही  जहाँ में कही पर इसको ,
 ये तो  दरिया की तरह बहने की कोशिशो में हैं |
निगाह इसको भला कब तलक छुपाएगी,
 झलझला कर बहेगा यह एक दिन
तूफ़ान कब बंध सका सहिलो से हैं ,


Sunday 23 October 2011

say no to crackers

दिवाली ख़ुशी का और रोशनी का त्यौहार हैं | क्या इसमें पटाखों की आग जरुरी  हैं हजारों रुपये खर्च करके  विनाशकारी  सामानों को खरीदना क्या समझदारी हैं | पटाखों  के रूप में  एक तरफ तो हम अपने पैसो में आग लगते हैं और दूसरी  तरफ  शोर और धुएं से अपने आसपास के लोगो और वातावरण और अपने आप को भी हानि  पहुचाते हैं | दिवाली रोशनी का पर्व हैं या धमाको का क्या बिना धमाको के खुशियाँ जाहिर नही की जा सकती हैं | इन प्रदूषक धमाको को करके हम क्या दिखाना चाहते हैं सामाजिक हैसियत का एक नाटक की किसने कितने ज्यादा पैसो में आग लगाई | इस होड़ में किसने किस्से ज्यादा से ज्यादा अपने आप को और दुसरो को  नुक्सान पहुचाया | जिस चीज के उपयोग से हर हाल में सिर्फ  हानि ही सुनिश्यित हैं तो उसका उपयोग करना सिर्फ बेवकूफी मात्र ही हैं |  जो पैसे हम पटाखों में आग लगाकर  बर्बाद  करते हैं | क्या उन पैसो  को  गरीबो पर खर्च नही कर सकते  जिससे वो भी  दिवाली में थोड़ी  खुशियाँ मना सके |