Saturday 26 November 2011

इंसान

अमीर और  अमीर , और  अमीर होता ही गया |

 गरीब अपनी गरीबी का  बोझ  ढोता  ही गया  |

 बढता रहा यह बोझ ज्यों ज्यों ज़िन्दगी बढ़ी | 

बढती रही कशमकश ज़माने के साथ आने की|

 बदलते वक़्त से कदमो के तालमेल बैठाने की |

 पर परवाह भी थी उसे अपने आप  से नज़र मिलाने की | 

रिश्ते , नाते ,शर्म और ईमान  बिक गये | 

अमीर बनने के खातिर कितने इंसान बिक गये |

 जो बिक न सका दुनिया के इस बाज़ार में,

 ऐसे  इंसान के अपने ही घर , मकान बिक गये 



1 comment:

cbpandey said...

Beti tumne aaj ke yug ke yatharth ko bakhoobi chitrit kiya hai.God bless u.